आपसे निवेदन

आप चाहे छतहार में रहते हों या छतहार से बाहर, अगर आपका रिश्ता छतहार से है तो ये ब्लॉग आपका है। हम चाहते हैं कि आप छतहार के बारे में अपनी जानकारी, अपनी भावना, अपने विचार हमसे बांटें। आप अगर छतहार से बाहर रहते हैं और जिंदगी की आपाधापी में छतहार से आपका रिश्ता टूट चुका है तो हम चाहते हैं कि आप अपने बारे में हमें जानकारी भेजें ताकि ब्लॉग में हम उसे पोस्ट कर छतहार से आपका रिश्ता जोड़ सकें। हमारा मकसद इस ब्लॉग को छतहार का इनसाइक्लोपीडिया बनाना है। दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठा कोई शख्स छतहार के बारे में अगर कोई जानकारी चाहे तो उसे अपने गांव की पक्की सूचना मिल सके। ये आपके सहयोग के बगैर संभव नहीं है। हमें इस पते पर लिखे- hkmishra@indiatimes.com

Monday, March 29, 2010

छतहार के होली गीत 10

द्रौपदी नारी को भंग करण को कीचक राजा आए
कीचक राजा आए हो,कीचक राजा आए
द्रौपदी नारी को भंग करण को कीचक राजा आए
द्रौपदी नारी विनती किन्ही
द्रौपदी नारी विनती न हो
धर्म भ्रष्ट न करो हो
धर्म भ्रष्ट न करो
द्रौपदी नारी को भंग करण को कीचक राजा आए
साड़ी पकड़ के कोची खींचे
साड़ी पकड़ के कोची न रे
बांह पकड़ झकझोरे जो
बांह पकड़ झकझोरे
द्रौपदी नारी को भंग करण को कीचक राजा आए
हालत भीम को कहे सुनाई
हालत भीम को कहे न हो
भीम गए रिसीयाई जो
भीम गए रिसीयाई
द्रौपदी नारी को भंग करण को कीचक राजा आए
भीम ही रूप धरे नारी के
भीम ही रूप धरे न हो
पाकशाला में जाए न जो
पाकशाला में जाए
द्रौपदी नारी को भंग करण को कीचक राजा आए
मल्ल युद्ध जब होवन लागे
मल्ल युद्ध जब होवन न हो
कीचक मार गिराए जो
कीचक मार गिराए
द्रौपदी नारी को भंग करण को कीचक राजा आए
सौजन्य- श्री लखन चौधरी

1 comment:

  1. is bar ka holi mane gawn me manaya.gawn ki holi me jiwatta payi jati he jo sharo me dekhne ko nahi milta he.gawn me ek apnapan sa masus hota he jabki sharo me bnavati dikhta he.gawn me jab sorsraba k bich holi k rag gaye jate he to man romanchit ho jata he ye rag alap murde me pran fukne jesa hota he .is bar gawn m holi santi dhang se manaya gaya kahi se koi apriya ghatna nahi ghati shabhi kush the.RAJEEV JHA AHMEDABAD NATIVE CHHATHAR

    ReplyDelete