आपसे निवेदन

आप चाहे छतहार में रहते हों या छतहार से बाहर, अगर आपका रिश्ता छतहार से है तो ये ब्लॉग आपका है। हम चाहते हैं कि आप छतहार के बारे में अपनी जानकारी, अपनी भावना, अपने विचार हमसे बांटें। आप अगर छतहार से बाहर रहते हैं और जिंदगी की आपाधापी में छतहार से आपका रिश्ता टूट चुका है तो हम चाहते हैं कि आप अपने बारे में हमें जानकारी भेजें ताकि ब्लॉग में हम उसे पोस्ट कर छतहार से आपका रिश्ता जोड़ सकें। हमारा मकसद इस ब्लॉग को छतहार का इनसाइक्लोपीडिया बनाना है। दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठा कोई शख्स छतहार के बारे में अगर कोई जानकारी चाहे तो उसे अपने गांव की पक्की सूचना मिल सके। ये आपके सहयोग के बगैर संभव नहीं है। हमें इस पते पर लिखे- hkmishra@indiatimes.com

Saturday, June 26, 2010

वो भी क्या दिन थे

ये तस्वीर हमें मनोज मिश्र से प्राप्त हुई है। ये तस्वीर तब की है जब दिग्विजय सिंह जेडीयू में थे। बताने की जरुरत नहीं बांका से लोकसभा चुनाव का टिकट ना मिलने पर दिग्विजय ने अलग राह चुन ली। आज दिग्विजय सिंह का शव लंदन से नई दिल्ली लाया गया है। पूर्वा एक्सप्रेस से उनका पार्थिव शरीर उनके गृहशहर जमुई के गिद्धौर ले जाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान से सोमवार को आखिरी विदाई दी जाएगी।

4 comments:

  1. Prayaas kafee sarahniya hai..., jaankaree ke liye bataa doon ki Digvijay Babu ka antim sanskaar somvaar ko hoga. Ravivaar ko Patna Junction Par unehen CM Nitish Kumar, Former Railway Minister Laloo Prasad samet anek logon ne malyarpan kar shradhanjali dee. Somvaar ko unke gaon Gidhaur LJP Head Ramvilas Paswan, Former central minister Jay Prakash Narayan Yadav samet Manoj Mishra bhee DAAH SANSKAAR mein bhaag lenge. saath hee dusree cheez ki aapke gaon kaa naam 'Chhatrahar' hai... - Rajesh Thakur, Patna

    ReplyDelete
  2. दिग्विजय जी के अंतिम संस्कार को लेकर जानकारी ठीक कर ली गई है। जहां तक छतहार और छत्रहार का सवाल है तो आधिकारिक पुष्टि के बाद ही इस पर कोई कार्रवाई करूंगा क्योंकि दोनों नाम प्रचलन में है। आधिकारिक स्थिति क्या है,इसकी पुष्टि सरकारी अभिलेखों से ही हो पाएगी, इसे मैं हासिल करने की कोशिश करूंगा। ब्लॉग पर आने के लिए शुक्रिया।

    ReplyDelete
  3. Responce ke liye 'A lot of thanks'. But, Aapne blog par jo photo diyaa hai, usmen bhee Hindi mein saaf 'CHHATRAHAR' dikh raha hai, saath hee main bhee wahan gaya hun... - Rajesh Thakur, Patna, Mob 09031010120

    ReplyDelete
  4. राजेश जी, छतहार या छत्रहार को लेकर मेरा कोई आग्रह या दुराग्रह नहीं है। मैं पहले भी कह चुका हूं दोनों तरह से लोग लिखते हैं। इस ब्लॉग में ही आपने पंडित विश्वनाथ शास्त्री का उद्दरण देखा होगा। छतहार का मतलब। बस मैं सरकारी अभिलेखों से पुष्टि कर लेना चाहता हूं। मशविरा के लिए शुक्रिया। आपकी चिंता मेरे जेहन में है। वक्त पर ठीक कर लिया जाएगा।

    ReplyDelete