आपसे निवेदन

आप चाहे छतहार में रहते हों या छतहार से बाहर, अगर आपका रिश्ता छतहार से है तो ये ब्लॉग आपका है। हम चाहते हैं कि आप छतहार के बारे में अपनी जानकारी, अपनी भावना, अपने विचार हमसे बांटें। आप अगर छतहार से बाहर रहते हैं और जिंदगी की आपाधापी में छतहार से आपका रिश्ता टूट चुका है तो हम चाहते हैं कि आप अपने बारे में हमें जानकारी भेजें ताकि ब्लॉग में हम उसे पोस्ट कर छतहार से आपका रिश्ता जोड़ सकें। हमारा मकसद इस ब्लॉग को छतहार का इनसाइक्लोपीडिया बनाना है। दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठा कोई शख्स छतहार के बारे में अगर कोई जानकारी चाहे तो उसे अपने गांव की पक्की सूचना मिल सके। ये आपके सहयोग के बगैर संभव नहीं है। हमें इस पते पर लिखे- hkmishra@indiatimes.com

Monday, September 6, 2010

छतहार में चुनाव एक नवंबर को

बिहार में चुनावी बिगुल बज गया है। छह चरणों में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक होंगे। छतहार यानी अमर विधानसभा में चुनाव चौथे चरण में एक नवंबर को होगा। इसी दिन यहां बांका लोकसभा के लिए भी वोट डाले जाएंगे। गौरतलब है दिग्विजय सिंह के निधन की वजह से ये सीट खाली हुई थी। जहां तक बिहार में विधानसभा चुनाव का सवाल है पहले चरण का मतदान 21 अक्टू. , दूसरे चरण का 24 अक्टू. , तीसरे चरण का 28 अक्टू. , चौथे चरण का 1 नवंबर, पांचवें चरण का 9 नवंबर और छठे तथा आखरी चरण का मतदान 20 नवंबर को कराया जाएगा। मतगणना 24 नवंबर को होगी। बिहार में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 27 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

1 comment:

  1. Mahatwapurn Jankari Ke liye dhanyabad.Durbhagya se Voter Id Card se vanchit hun yadi uska koi pakka date jankari mein ho to suchna dene ka kasta
    karenge.


    Regards
    Manoj Mishra

    ReplyDelete