आपसे निवेदन
आप चाहे छतहार में रहते हों या छतहार से बाहर, अगर आपका रिश्ता छतहार से है तो ये ब्लॉग आपका है। हम चाहते हैं कि आप छतहार के बारे में अपनी जानकारी, अपनी भावना, अपने विचार हमसे बांटें। आप अगर छतहार से बाहर रहते हैं और जिंदगी की आपाधापी में छतहार से आपका रिश्ता टूट चुका है तो हम चाहते हैं कि आप अपने बारे में हमें जानकारी भेजें ताकि ब्लॉग में हम उसे पोस्ट कर छतहार से आपका रिश्ता जोड़ सकें। हमारा मकसद इस ब्लॉग को छतहार का इनसाइक्लोपीडिया बनाना है। दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठा कोई शख्स छतहार के बारे में अगर कोई जानकारी चाहे तो उसे अपने गांव की पक्की सूचना मिल सके। ये आपके सहयोग के बगैर संभव नहीं है। हमें इस पते पर लिखे- hkmishra@indiatimes.com
Sunday, March 31, 2013
Wednesday, March 27, 2013
ग्राम सभा की सूचना
मित्रों, पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम सभा एक अहम संस्था है। ग्राम सभा आपके अधिकार की याद दिलाता है। आपसे अपील है कि समाज के विकास और अपने अधिकार प्राप्ति के लिए इसमें अवश्य शरीक हों। ग्राम पंचायत की ग्राम सभा निम्न तिथियों को होती है:
26 जनवरी- गणतंत्र दिवस 8 मार्च- विश्व महिला दिवस
1 मई- मजदूर दिवस
15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस
2 अक्टूबर- गांधी जयंती
14 नवंबर- बाल दिवस
ग्राम सभा की बैठकें उक्त तारीखों को मध्य विद्यालय छतहार में पूर्वाह्न 11 बजे से होगी।
निवेदक
मनोज कुमार मिश्र
मुखिया, छतहार
पंचायत के नाम मुखियाजी का संदेश
आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगो का त्योहार आपके जीवन में खुशियों के नित नए रंग लाए यही मेरी कामना है। होली के मंगल मौके पर मैं आपसे अपील करता हूं कि मस्ती और खुशी के इस त्योहार को पूरे जोश और परस्पर भाईचारे के साथ मनाएं। किसी पर जबर्दस्ती रंग ना डालें। रासायनिक और पक्के रंगों का इस्तेमाल ना करें। इससे आंखों और त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। मेरी एक और गुजारिश है। कृपया मदिरापन और नशा सेवन से बचें क्योंकि नशा सबसे बुरी लत है और नशे की वजह से होली के रंग में भंग सकता है। शुभ होली।
Tuesday, March 26, 2013
छतहार में धुरखेल संपन्न
छतहार गांव में आज धुरखेल परपंरागत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इलाके में रंगों की होली से एक दिन पहले धूल और कीचड़ से होली खेलने की सदियों पुरानी परंपरा है। धुरखेल में लोग एक दूसरे पर मिट्टी और कीचड़ डालते हैं। इसके बाद स्थानीय लोग गांव के धार्मिक स्थलों पर होली गाने निकलते हैं। सालों की तरह इस बार भी पूरे धूम-धाम से होली गाने वालों की टोली निकली। मुख्य कार्यक्रम शिवालय में हुआ। जहां ढोल, झाल और मजीरे से लैस जोशीले गायकों ने समां बांध दिया। बबलू मिश्र, संजीव मिश्र, मनोज राय, दिवाकर झा, बंटू मिश्र, विनोद राय, देवू चौधरी आदि ने एक के बाद एक बेहतरीन स्थानीय होली गीत पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान मुखिया मनोज मिश्र होली गायकों का उत्साह बढ़ाते देखे गए। कार्यक्रम के बाद मनोज मिश्र ने तमाम पंचायतवासियों को होली की बधाई दी।
Sunday, March 24, 2013
शौचालय बनाने के लिए संपर्क करें
छतहार पंचायत के समस्त निवासियों को सूचित किया जाता है कि निर्मल ग्रामीण योजना के तहत शौचालय बनवाने के लिए आवेदन का काम शुरू हो चुका है। इच्छुक ग्रामीण श्रीमती अनीता मिश्रा से संपर्क करें। बीपीएल और एपीएल दोनों कार्डधारियों के लिए ये योजना है।
सूचना
मित्रो, अर्से बात मुखातिब हूं। ब्ल़ॉग का पासवर्ड लॉक होने की वजह से लॉगिन करने में असमर्थ था। मुख्य एडमिनिस्ट्रेटर का लॉगिन अभी भी लॉक है। सेकेंडरी एकाउंट से लॉगिन कर पाया हूं। अगर ब्लॉग के किसी पाठक को तकनीकी जानकारी हो और पासवर्ड री-सेट करने में सहायता कर पाएं तो कृपया तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने का कष्ट करें। धन्यवाद।
Subscribe to:
Posts (Atom)