आपसे निवेदन

आप चाहे छतहार में रहते हों या छतहार से बाहर, अगर आपका रिश्ता छतहार से है तो ये ब्लॉग आपका है। हम चाहते हैं कि आप छतहार के बारे में अपनी जानकारी, अपनी भावना, अपने विचार हमसे बांटें। आप अगर छतहार से बाहर रहते हैं और जिंदगी की आपाधापी में छतहार से आपका रिश्ता टूट चुका है तो हम चाहते हैं कि आप अपने बारे में हमें जानकारी भेजें ताकि ब्लॉग में हम उसे पोस्ट कर छतहार से आपका रिश्ता जोड़ सकें। हमारा मकसद इस ब्लॉग को छतहार का इनसाइक्लोपीडिया बनाना है। दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठा कोई शख्स छतहार के बारे में अगर कोई जानकारी चाहे तो उसे अपने गांव की पक्की सूचना मिल सके। ये आपके सहयोग के बगैर संभव नहीं है। हमें इस पते पर लिखे- hkmishra@indiatimes.com

Saturday, August 20, 2011

अन्ना के आंदोलन में छतहार की भागीदारी

अन्ना हजारे के आंदोलन में आज छतहार ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी। दिल्ली के रामलीला मैदान में जनलोकपाल बिल के लिए अनशन पर बैठे अन्ना हजारे को समर्थन देने के लिए छतहार निवासी श्री विजय कुमार मिश्र, श्री हिमांशु कुमार मिश्र, श्री दिव्यांशु भारद्वाज और श्रीमती संगीता अनशन स्थल पर पहुंचे। रामलीला मैदान से लौटकर श्री विजय कुमार मिश्र ने छतहार ब्लॉग को बताया कि लोगों का जोश देखकर वो अभिभूत हैं। अगर भ्रष्टाचार को खत्म करना है तो हर किसी को अन्ना का साथ देना होगा।
श्री विजय कुमार मिश्र
श्री दिव्यांशु भारद्वाज


इस बीच, छतहार से जानकारी मिली है कि वहां भी अन्ना के समर्थन में धरने की तैयारी हो रही है। आज छतहार से सटे तारापुर में अन्ना के समर्थन में एक रैली निकाली गई, जिसमें सभी दलों के लोग शामिल हुए। छतहार की तरफ से मुखिया श्री मनोज मिश्र इस रैली में शामिल हुए।
अगर आप अन्ना के साथ हैं तो ब्लॉग पर अपनी प्रतिक्रिया भेजें। अगर आप भी अन्ना के आंदोलन में शामिल हो रहे हैं तो अपनी तस्वीर भी जरूर भेजें। यहां प्रकाशित कर हमें प्रसन्नता होगी।  

3 comments:

  1. Anna really rockz......!!!!
    YE KITNI ACHI BAAT HAI KI HUM EK USH AADMI KO SUPPORT KR RHE HAIN JO HUMARE LIYE LDD RHA HAI.....pura chhathar gaon unkey sath hai aur delhi tk unka sath deney chla gya...chhathar ki trh chahti hun baki sare gaon v aagey samney aayen..kyunki ye humare hkk ki ladaie hai.."JANLOKPAL BILL"...
    HAT`S off to Chhathar for actively participating in the protest.

    ReplyDelete
  2. आज कुशल कूटनीतिज्ञ योगेश्वर श्री किसन जी का जन्मदिवस जन्माष्टमी है, किसन जी ने धर्म का साथ देकर कौरवों के कुशासन का अंत किया था। इतिहास गवाह है कि जब-जब कुशासन के प्रजा त्राहि त्राहि करती है तब कोई एक नेतृत्व उभरता है और अत्याचार से मुक्ति दिलाता है। आज इतिहास अपने को फ़िर दोहरा रहा है। एक और किसन (बाबु राव हजारे) भ्रष्ट्राचार के खात्मे के लिए कौरवों के विरुद्ध उठ खड़ा हुआ है। आम आदमी लोकपाल को नहीं जानता पर, भ्रष्ट्राचार शब्द से अच्छी तरह परिचित है, उसे भ्रष्ट्राचार से मुक्ति चाहिए।

    आपको जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई।

    ReplyDelete
  3. Ham Sab TV,Internet Ke madhyam se Is Muhim Ka full support mein hain.Apne Sampark ke Jitne bhi log aate hain jinko sahi jaankari nahin hai unhen sahi jankari dene ki bhi koshis kar raha hun jisse is aandolan ka sahi arth samjhe aur bhagidari de. Dil se ager judte hain to Nishchit hi Bhrashtachar ko khatma karne mein sahyog milega.

    Sri ANNA ne logon ko "Loktantra" ka sahi arth samjha diye hain lekin gusse mein nirnaya nahi len,Badlaw hoga hi....

    Chhathar hamesha aage rahega..........

    Bharat Mata Ki Jay.....

    Manoj Mishra
    9771493616

    ReplyDelete