दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर |
रिकार्ड वोट से चुनाव जीत कर श्रीमती अनिता मिश्रा छतहार पंचायत की मुखिया चुनी गई हैं। वो छतहार की पहली महिला मुखिया होंगी। श्रीमती अनिता मिश्रा ने चुनाव में 2215 मतों से जीत हासिल की। बांका जिले से वो सबसे ज्यादा वोट से जीत दर्ज करने वाली मुखिया हैं। पूरे बिहार में उनसे ज्यादा मतों से सिर्फ एक मुखिया ने जीत हासिल की है। श्रीमती अनीता मिश्रा की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव में उन्हें 2562 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमा देवी के मात्र 347 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहीं रीता देवी को 302 मत मिले। जीत के बाद श्रीमती अनीता मिश्रा ने कहा कि वो छतहार पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के मिशन को आगे बढ़ाएंगीं।
आपको बता दें कि श्रीमती अनीता मिश्रा छतहार के निवर्तमान मुखिया श्री मनोज मिश्र की पत्नी हैं। पंचायत की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होने की वजह इस बार श्री मनोज मिश्र चुनाव नहीं लड़ पाए और उन्होंने अपनी पत्नी को मैदान में उतारा था। श्री मनोज मिश्र इससे पहले लगातार तीन बार छतहार का मुखिया चुने गए थे। श्री मनोज मिश्र के कार्यकाल में छतहार ने उत्तरोत्तर प्रगति की है। जनता को उम्मीद है कि नई मुखिया श्रीमती अनीता मिश्रा इस काम को और आगे बढ़ाएंगी।
No comments:
Post a Comment