आपसे निवेदन

आप चाहे छतहार में रहते हों या छतहार से बाहर, अगर आपका रिश्ता छतहार से है तो ये ब्लॉग आपका है। हम चाहते हैं कि आप छतहार के बारे में अपनी जानकारी, अपनी भावना, अपने विचार हमसे बांटें। आप अगर छतहार से बाहर रहते हैं और जिंदगी की आपाधापी में छतहार से आपका रिश्ता टूट चुका है तो हम चाहते हैं कि आप अपने बारे में हमें जानकारी भेजें ताकि ब्लॉग में हम उसे पोस्ट कर छतहार से आपका रिश्ता जोड़ सकें। हमारा मकसद इस ब्लॉग को छतहार का इनसाइक्लोपीडिया बनाना है। दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठा कोई शख्स छतहार के बारे में अगर कोई जानकारी चाहे तो उसे अपने गांव की पक्की सूचना मिल सके। ये आपके सहयोग के बगैर संभव नहीं है। हमें इस पते पर लिखे- hkmishra@indiatimes.com
Showing posts with label सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन. Show all posts
Showing posts with label सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन. Show all posts

Sunday, November 13, 2011

बदलेगा अब सुल्तानगंज स्टेशन का नाम

चाहे दिल्ली से छतहार जाना हो या मुंबई से। चाहे पटना से ट्रेन पकड़े हों या कोलकाता से। छतहार जाने के लिए आपको उतरना तो पड़ेगा सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर ही। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि जल्द सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन की हस्ती मिटने वाली है। अब कोई सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन नहीं होगा। ना.. ना.. ना... ऐसा नहीं है कि सुल्तानगंज से रेलवे स्टेशन ही खत्म होने वाला है, बल्कि रेलवे मंत्रालय ने इस स्टेशन का नाम बदलने का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक इस स्टेशन का नाम मशहूर अजगैबीनाथ के नाम पर अजगैबीनाथ धाम स्टेशन किया जाएगा। छतहार ब्लॉग की ये एक्सक्लूसिव खबर है।