आपसे निवेदन

आप चाहे छतहार में रहते हों या छतहार से बाहर, अगर आपका रिश्ता छतहार से है तो ये ब्लॉग आपका है। हम चाहते हैं कि आप छतहार के बारे में अपनी जानकारी, अपनी भावना, अपने विचार हमसे बांटें। आप अगर छतहार से बाहर रहते हैं और जिंदगी की आपाधापी में छतहार से आपका रिश्ता टूट चुका है तो हम चाहते हैं कि आप अपने बारे में हमें जानकारी भेजें ताकि ब्लॉग में हम उसे पोस्ट कर छतहार से आपका रिश्ता जोड़ सकें। हमारा मकसद इस ब्लॉग को छतहार का इनसाइक्लोपीडिया बनाना है। दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठा कोई शख्स छतहार के बारे में अगर कोई जानकारी चाहे तो उसे अपने गांव की पक्की सूचना मिल सके। ये आपके सहयोग के बगैर संभव नहीं है। हमें इस पते पर लिखे- hkmishra@indiatimes.com
Showing posts with label पुतुल कुमारी को बधाई. Show all posts
Showing posts with label पुतुल कुमारी को बधाई. Show all posts

Thursday, November 25, 2010

ये दद्दा को श्रद्धांजलि है : मनोज

छतहार ग्राम पंचायत के मुखिया श्री मनोज कुमार मिश्र ने बांका लोकसभा से जीतने पर पुतुल कुमारी को बधाई दी है। श्री मिश्र ने कहा कि पुतुल जी की जीत सही मायने में दद्दा दिग्विजय बाबू को श्रद्धांजलि है। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह की आकस्मिक निधन से बांका की सीट खाली हुई थी। चुनाव से पहले पुतुल कुमारी छतहार भी आई थीं। दिग्विजय बाबू का छतहार से आत्मीय रिश्ता था और पुतुल कुमारी ने इस रिश्ते को कायम रखने का वादा किया था।
श्री मनोज कुमार मिश्र ने बताया जल्द ही छतहार में पुतुल जी का एक अभिनंदन समारोह रखा जाएगा। छतहार के श्री पंकज सिंह, श्रीवेदानंद सिंह, श्री अनंत राय, श्री उदय, श्री पवनानंद मिश्र, श्री रोशन मिश्र, श्री ब्रजेश मिश्र समेत तमाम लोगों ने पुतुल जी को जीत की बधाई दी है। चुनाव से पहले जब छतहार आई थीं पुतुल कुमारी