आपसे निवेदन

आप चाहे छतहार में रहते हों या छतहार से बाहर, अगर आपका रिश्ता छतहार से है तो ये ब्लॉग आपका है। हम चाहते हैं कि आप छतहार के बारे में अपनी जानकारी, अपनी भावना, अपने विचार हमसे बांटें। आप अगर छतहार से बाहर रहते हैं और जिंदगी की आपाधापी में छतहार से आपका रिश्ता टूट चुका है तो हम चाहते हैं कि आप अपने बारे में हमें जानकारी भेजें ताकि ब्लॉग में हम उसे पोस्ट कर छतहार से आपका रिश्ता जोड़ सकें। हमारा मकसद इस ब्लॉग को छतहार का इनसाइक्लोपीडिया बनाना है। दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठा कोई शख्स छतहार के बारे में अगर कोई जानकारी चाहे तो उसे अपने गांव की पक्की सूचना मिल सके। ये आपके सहयोग के बगैर संभव नहीं है। हमें इस पते पर लिखे- hkmishra@indiatimes.com
Showing posts with label आरती मिश्र. Show all posts
Showing posts with label आरती मिश्र. Show all posts

Tuesday, September 27, 2011

माता दुर्गा की आरती

मैया की लाली चुनरिया देखो जी बड सुहावन लागे जी
मांग में मैया के टीका सोहे
टीका में लरिया निराली देखो जी बड सुहावन लागे जी
माथे में मैया के विन्दिया सोहे
विन्दिया में हीरा प्यारी देखो जी बड सुहावन लागे जी
कानों में मैया के झुमका सोहे
झुमका में मीना धारी देखो जी बड सुहावन लागे जी
गले में मैया जी के सिकरी सोहे
सिकरी में लाकेट प्यारी देखो जी बड सुहावन लागे जी
हाथों में मैया जी के कंगन सोहे
कंगन में खिलिया प्यारी देखो जी बड सुहावन लागे जी
पैरों में मैया के पैजनी सोहे
पैजनी छम्मकदारी देखो जी बड सुहावन लागे जी
मैया की साड़ी करे जगमग जगमग
की है शेर सवारी देखो जी बड सुहावन लागे जी
माता दुर्गा जगत महारानी
तीनों लोक में नहीं इनकी सानी
शिव शिव भवानी मृडानी रुद्रानी
दुर्गति नाशिनी अम्बे देखो जी बड सुहावन लागे जी
महिषासुर मधुकैटभ मारे
सुर नर मुनि को भय से उवारे
जय जय करे दुनियां सारी देखो जी बड सुहावन लागे जी
"
आरती " वंदना करूँ भक्त संग मिल
लेहो अब मोहे उवारी देखो जी बड सुहावन लागे जी
गीत- आरती मिश्र
संगीत- मनोज मिश्र
ताल- दादरा

Tuesday, September 20, 2011

कृष्ण गीत

बंसिया बजाये कान्हा झूमे गलिया
झूमे लागल राधा रानी संग झूमे सखिया
गौवा भी झुमए, बछड़ा भी झुमये
झूमे लागल ब्रिन्दावन के कुञ्ज गलिया
ए जी झूमे लागल ब्रिन्दावन के कुञ्ज गलिया

झूमे लागल राधा रानी संग झूमे सखिया
मैया यशोदा झूमे नन्द बाबा झुमए
झूमे लागल हाथ मथुनिया दहिया
झूमे लागल राधा रानी संग झूमे सखिया इ
रुकुमिनी झुमए ,ललिता भी झुमये
झूमे लागल सखिया कदम के डलिया
झूमे लागल राधा रानी संग झूमे सखिया

गोकुल भी झुमए ,मथुरा झुमये
झूमे लागल यमुना लहर सखिया
"
आरती " झुमए ,भक्त जन झुमए
नख पर गिरि धरि झूमे कन्हैया
झूमे लागल राधा रानी संग झूमे सखिया
गीत - आरती मिश्र
संगीत एवं स्वर - मनोज मिश्र
ताल - कहरवा