आपसे निवेदन

आप चाहे छतहार में रहते हों या छतहार से बाहर, अगर आपका रिश्ता छतहार से है तो ये ब्लॉग आपका है। हम चाहते हैं कि आप छतहार के बारे में अपनी जानकारी, अपनी भावना, अपने विचार हमसे बांटें। आप अगर छतहार से बाहर रहते हैं और जिंदगी की आपाधापी में छतहार से आपका रिश्ता टूट चुका है तो हम चाहते हैं कि आप अपने बारे में हमें जानकारी भेजें ताकि ब्लॉग में हम उसे पोस्ट कर छतहार से आपका रिश्ता जोड़ सकें। हमारा मकसद इस ब्लॉग को छतहार का इनसाइक्लोपीडिया बनाना है। दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठा कोई शख्स छतहार के बारे में अगर कोई जानकारी चाहे तो उसे अपने गांव की पक्की सूचना मिल सके। ये आपके सहयोग के बगैर संभव नहीं है। हमें इस पते पर लिखे- hkmishra@indiatimes.com

Wednesday, July 24, 2013

कांवड़िया का शव मिलने से सनसनी

आज सुबह इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब छतहार मोड़ पर एक कांवड़िया का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शव पर खून के ताजा निशान मिले हैं। चश्मदीदों के मुताबिक ऐसा लगता है कि कत्ल की वारदात को मृतक के साथियों ने ही अंजाम दिया होगा क्योंकि कांवड़ियां अक्सर झुंड में चलते हैं। ऐसे में ये मुमकिन नहीं लगता कि बीच रास्ते पर किसी का कत्ल हो जाए और कोई शोरशराबा तक ना हो। ग्रामीणों के मुताबिक कत्ल की सूचना के काफी देर बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। ये वारदात नीतीश कुमार के सुशासन की एक और तस्वीर पेश करती है। 

Sunday, March 31, 2013

होली की कुछ और तस्वीरें पार्ट 2



होली की कुछ और तस्वीरें

होली गाते श्री दिवाकर झा
होली गाते बंटू मिश्र
श्री सुबोध चौधरी
शिवालय में होली गीत
होली गाने में लीन ग्रामीण

Wednesday, March 27, 2013

ग्राम सभा की सूचना


मित्रों, पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम सभा एक अहम संस्था है। ग्राम सभा आपके अधिकार की याद दिलाता है। आपसे अपील है कि समाज के विकास और अपने अधिकार प्राप्ति के लिए इसमें अवश्य शरीक हों। ग्राम पंचायत की ग्राम सभा निम्न तिथियों को होती है:
26 जनवरी- गणतंत्र दिवस
8 मार्च- विश्व महिला दिवस
1 मई- मजदूर दिवस
15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस
2 अक्टूबर- गांधी जयंती
14 नवंबर- बाल दिवस
ग्राम सभा की बैठकें उक्त तारीखों को मध्य विद्यालय छतहार में पूर्वाह्न 11 बजे से होगी।
निवेदक
मनोज कुमार मिश्र
मुखिया, छतहार

पंचायत के नाम मुखियाजी का संदेश

समस्त पंचायतवासियो।
आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगो का त्योहार आपके जीवन में खुशियों के नित नए रंग लाए यही मेरी कामना है। होली के मंगल मौके पर मैं आपसे अपील करता हूं कि मस्ती और खुशी के इस त्योहार को पूरे जोश और परस्पर भाईचारे के साथ मनाएं। किसी पर जबर्दस्ती रंग ना डालें। रासायनिक और पक्के रंगों का इस्तेमाल ना करें। इससे आंखों और त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। मेरी एक और गुजारिश है। कृपया मदिरापन और नशा सेवन से बचें क्योंकि नशा सबसे बुरी लत है और नशे की वजह से होली के रंग में भंग सकता है। शुभ होली।