आपसे निवेदन

आप चाहे छतहार में रहते हों या छतहार से बाहर, अगर आपका रिश्ता छतहार से है तो ये ब्लॉग आपका है। हम चाहते हैं कि आप छतहार के बारे में अपनी जानकारी, अपनी भावना, अपने विचार हमसे बांटें। आप अगर छतहार से बाहर रहते हैं और जिंदगी की आपाधापी में छतहार से आपका रिश्ता टूट चुका है तो हम चाहते हैं कि आप अपने बारे में हमें जानकारी भेजें ताकि ब्लॉग में हम उसे पोस्ट कर छतहार से आपका रिश्ता जोड़ सकें। हमारा मकसद इस ब्लॉग को छतहार का इनसाइक्लोपीडिया बनाना है। दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठा कोई शख्स छतहार के बारे में अगर कोई जानकारी चाहे तो उसे अपने गांव की पक्की सूचना मिल सके। ये आपके सहयोग के बगैर संभव नहीं है। हमें इस पते पर लिखे- hkmishra@indiatimes.com

Saturday, June 25, 2016

मिलिये छतहार की नई मुखियाइन से

मुखिया चुनाव जीतने के बाद प्रमाण पत्र ग्रहण करतीं श्रीमती अनीता मिश्रा

रिकार्ड वोट से मुखिया चुनाव जीतने के बाद प्रमाण पत्र दिखातीं श्रीमती अनीता मिश्रा
समर्थकों के साथ जीत का जश्न


अनीता मिश्रा बनीं छतहार की मुखिया

दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर
रिकार्ड वोट से चुनाव जीत कर श्रीमती अनिता मिश्रा छतहार पंचायत की मुखिया चुनी गई हैं। वो छतहार की पहली महिला मुखिया होंगी। श्रीमती अनिता मिश्रा ने चुनाव में 2215 मतों से जीत हासिल की। बांका जिले से वो सबसे ज्यादा वोट से जीत दर्ज करने वाली मुखिया हैं। पूरे बिहार में उनसे ज्यादा मतों से सिर्फ एक मुखिया ने जीत हासिल की है। श्रीमती अनीता मिश्रा की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव में उन्हें 2562 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमा देवी के मात्र 347 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहीं रीता देवी को 302 मत मिले। जीत के बाद श्रीमती अनीता मिश्रा ने कहा कि वो छतहार पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के मिशन को आगे बढ़ाएंगीं। 
आपको बता दें कि श्रीमती अनीता मिश्रा छतहार के निवर्तमान मुखिया श्री मनोज मिश्र की पत्नी हैं। पंचायत की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होने की वजह इस बार श्री मनोज मिश्र चुनाव नहीं लड़ पाए और उन्होंने अपनी पत्नी को मैदान में उतारा था। श्री मनोज मिश्र इससे पहले लगातार तीन बार छतहार का मुखिया चुने गए थे।  श्री मनोज मिश्र के कार्यकाल में छतहार ने उत्तरोत्तर प्रगति की है। जनता को उम्मीद है कि नई मुखिया श्रीमती अनीता मिश्रा इस काम को और आगे बढ़ाएंगी।
मित्रों,
तकनीकी वजहों से छतहार ब्लॉग पर गतिविधियां ठप रहीं। आज से फिर ब्लॉग चालू हो रहा है। कृपया छतहार से जुड़ी जो भी जानकारी शेयर करना चाहें हमें भेडने का कष्ट करें।

Saturday, March 15, 2014

होली है

दोस्तो,
होली आ गई है। पेश है छतहार की मशहूर गीतकार आरती मिश्रा और संगीतकार मनोज मिश्रा के होली गीत।
उड़े गुलाल चले पिचकारी ,बाजे ढोल मृदंग ,
हो ...... झूम रहे हैं लोग खुशी से ,होली का हुडदंग |
  अरे होरी खेले रे सजनियाँ सजन घर ,होली खेले रे सजनियाँ 

 १) सोने की थारी में पूवा मिठाई ,अपने हाथों से सजन को खिलाई ,
रंग गुलाल उड़ाई सजन घर होरी खेले रे सजनियाँ |
२) सज धज कर जब सजनी आई ,अपने सजन को रंग लगाई ,
शोभा वरन न जाई ,सजन घर होरी खेले रे सजनियाँ |
३) भंग चढ़ा के रंग लगा के ,अंग से अंग लगाके
सजन घर होरी खेले रे सजनियाँ |
४)फूलों से रची -रची सेज सजाया ,
बाजे लागल पैजनियाँ ,सजन घर होली खेले रे सजनियाँ .........
गीत - आरती मिश्रा
संगीत - मनोज मिश्रा
 

Wednesday, March 12, 2014

छतहार में सुमन दीदी का प्रवचन

मित्रों, छतहार में इन दिनों मशहूर कथावाचिका सुमन दीदी का प्रवचन चल रहा है। इस मौके पर विभिन्न तरह की झांकियां भी निकाली जा रही हैं। पेश हैं चंद तस्वीरें।

 ऊपर की तस्वीर कृष्ण जन्म लीला की है। दाहिनी तरफ मां यशोदा की भूमिका में श्रीमती अनीता मिश्रा।
बायीं की तस्वीर बलदेव जी की है जो टोकरी में कन्हैया को लेकर जा रहे  हैं।

कृष्ण जन्म कथा सुनने उमड़ी भारी भीड़।

मशहूर कथा वाचिका सुमन दीदी (बायीं तस्वीर)

बलदेव जी (दाएं)