आपसे निवेदन
आप चाहे छतहार में रहते हों या छतहार से बाहर, अगर आपका रिश्ता छतहार से है तो ये ब्लॉग आपका है। हम चाहते हैं कि आप छतहार के बारे में अपनी जानकारी, अपनी भावना, अपने विचार हमसे बांटें। आप अगर छतहार से बाहर रहते हैं और जिंदगी की आपाधापी में छतहार से आपका रिश्ता टूट चुका है तो हम चाहते हैं कि आप अपने बारे में हमें जानकारी भेजें ताकि ब्लॉग में हम उसे पोस्ट कर छतहार से आपका रिश्ता जोड़ सकें। हमारा मकसद इस ब्लॉग को छतहार का इनसाइक्लोपीडिया बनाना है। दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठा कोई शख्स छतहार के बारे में अगर कोई जानकारी चाहे तो उसे अपने गांव की पक्की सूचना मिल सके। ये आपके सहयोग के बगैर संभव नहीं है। हमें इस पते पर लिखे- hkmishra@indiatimes.com
Sunday, September 12, 2010
Monday, September 6, 2010
छतहार में चुनाव एक नवंबर को
बिहार में चुनावी बिगुल बज गया है। छह चरणों में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक होंगे। छतहार यानी अमर विधानसभा में चुनाव चौथे चरण में एक नवंबर को होगा। इसी दिन यहां बांका लोकसभा के लिए भी वोट डाले जाएंगे। गौरतलब है दिग्विजय सिंह के निधन की वजह से ये सीट खाली हुई थी। जहां तक बिहार में विधानसभा चुनाव का सवाल है पहले चरण का मतदान 21 अक्टू. , दूसरे चरण का 24 अक्टू. , तीसरे चरण का 28 अक्टू. , चौथे चरण का 1 नवंबर, पांचवें चरण का 9 नवंबर और छठे तथा आखरी चरण का मतदान 20 नवंबर को कराया जाएगा। मतगणना 24 नवंबर को होगी। बिहार में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 27 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
Labels:
बांका लोकसभा चुनाव,
विधानसभा चुनाव
Sunday, August 29, 2010
आधा छतहार अंधेरे में
दोस्तो, पिछले कुछ समय से आपका ब्लॉग अपडेट नहीं हो पा रहा है, इसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं। दरअसल, इसकी एक बड़ी वजह बिजली है। पिछले करीब एक हफ्ते से आधा छतहार अंधेरे में डूबा हुआ है। गांव का एक ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया है, जिससे राजपूत टोला, भूमिहाल टोला, शाकद्वीपीय बिचला टोला में बिजली नहीं है। इस वजह छतहार की तस्वीरें और खबरें मिलनी बंद हो गई हैं। छतहार के मुखिया श्री मनोज कुमार मिश्र के मुताबिक ट्रांसफॉर्मर के मरम्मत या उसे बदलने वाली कोशिशें जारी हैं। इसकी खबर बिजली विभाग को भी कर दी गई है, लेकिन टीआरडब्ल्यू में फिलहाल कोई ट्रांसफॉर्मर नहीं है इस वजह से इसमें दिक्कत आ रही है। आपको बता दें कि ट्रांसफॉर्मर से संबंधित काम टीआरडब्ल्यू ही देखती है।
Tuesday, August 24, 2010
ये राखी बंधन है ऐसा
Sunday, August 15, 2010
छतहार में स्वतंत्रता दिवस की झांकी
छतहार में बच्चे पूरे हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झांकी निकालते हुए
सभी फोटो रौशन मिश्र के सौजन्य से
Saturday, August 14, 2010
झंडा ऊंचा रहे हमारा
पूरा देश आजादी के रंग में रंगा हुआ है और छतहार भी इससे अछूता नहीं है। 15 अगस्त को आजादी का पर्व मनाने के लिए गांव में व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है। चार जगहों पर यहां झंडोत्तोलन का कार्यक्रम रखा गया है। माध्यमिक विद्यालय में झंडोत्तोलन के अलावा गीत-संगीत का भी कार्यक्रम रखा गया है। पंचायत भवन में मुखिया श्री मनोज कुमार मिश्र झंडा फहराएंगे। पंचायत के सरपंच श्रीबाबू लसौड़ा पर झंडा फहराएंगे जबकि पंचायत समिति श्री जीवन सिंह शहीद विश्वनाथ पुस्तकालय पर तिरंगा लहराएंगे। बुद्धिजीवी श्री त्रिपुरारी सिंह द्वारा गठित विचार मंच की तरफ से झंडोत्तोलन का कार्यक्रम रखा गया है। 15 अगस्त पर छतहार में होने कार्यक्रम की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट आप अपने प्रिय ब्लॉग पर देख पाएंगे। छतहार ब्लॉग की तरफ से सभी छतहारवासियों को स्वंतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
Subscribe to:
Posts (Atom)




